गेहू का भाव 2023 – इस कारण गेहूँ के भाव आसमान छुएँगे | GEHU KA RATE 2023

gehu-ka-rate

नमस्कार किसान भाइयों आइये जानते है इन दिनों गेहू के भाव क्या चल रहे है आप यहां प्रदेश की सभी प्रमुख

मंडियों में गेहूं का भाव और आगे गेहू के भाव में क्या तेजी मंदी रहने वाली है इन सभी के बारे में इस लेख की सहायता से जानेंगे 

गेहू का भाव 2023 | GEHU KA BHAV 

दिनाँक 28 जून 
प्रमुख मंडी न्यूनतम भाव  अधिकतम भाव 
भोपाल मंडी गेहूँ का भाव  1500  2340 
नीमच मंडी गेहूँ का भाव  1900  2800 
रतलाम मंडी गेहूँ का भाव 2200  2800 
उज्जैन मंडी गेहूँ का भाव 1800  2700 
इंदौर मंडी गेहूँ का भाव 1900  2650 
कोटा मंडी गेहूँ का भाव 2100  2600 
लासलगांव मंडी गेहूँ का भाव 2000  2500 
ग़ाज़ीपुर मंडी गेहूँ का भाव 1800  2435 
पिपलिया मंडी गेहूँ का भाव 2000  2400 
शामगढ़ मंडी गेहूँ का भाव 1800  2400 
मन्दसौर मंडी गेहूँ का भाव 1800  2350 
बीकानेर मंडी गेहूँ का भाव 1700  2300 
मनासा मंडी गेहूँ का भाव 1600  2300 
रामगंज मंडी गेहूँ का भाव 1800  2300 
बैतूल मंडी भाव  1800  2300 
कानपूर मंडी भाव  2000  2300 
खरगोन मंडी गेहूँ का भाव 1900  2300 
धामनोद मंडी भाव  1700  2300 
दौसा मंडी गेहूँ का भाव 1700  2350 
गोरखपुर मंडी भाव  1600  2200 
मुरैना मंडी भाव  1800  2200 
मेड़ता मंडी भाव  1600  2200 
भावनगर मंडी भाव  1500  2200 
जोधपुर मंडी भाव  1800  2200 
अलवर मंडी भाव  1900  2100 
हरदा मंडी भाव  1900  2100 
नागपुर गेहूँ का भाव  1910  2180 
कर्णाटक गेहूँ का भाव  2050  3550 
राजकोट मंडी गेहूँ का भाव  1840  2350 
हरयाणा मंडी गेहूँ का भाव 1940  2500 
किशनगंज बिहार मंडी गेहूँ का भाव 1870  2170 
अकोला मंडी गेहूँ का भाव 1920  2340 

मध्यप्रदेश में गेहूँ के भाव कब बढ़ेंगे – GEHU KA BHAV TODAY 

पिछले वर्ष गेहूँ का निर्यात (करीव 70 लाख टन)बड़ी मात्रा में किया गया था जिसका सीधा असर गेहूँ के घरेलु  भाव पर देखने को मिला था किसान भाइयो को 3000 तक का भाव मंडियों में मिला था जिससे किसानो को अच्छा फायदा मिला था सरकार द्वारा MSP PRICE पर गेहू की खरीदी के वजाय किसान अपनी फसल बाजार में बेचना किसानो को ज्यादा फायदेमंद हो रहा था जिसका असर सरकारी खरीदी पर देखने को मिला  लेकिन वह भी कुछ समय बाद अचानक भाव ज्यादा हो जाने की वजह के कारण सरकार ने तत्काल प्रभाव से निर्यात बंद करा दिया गया था निर्यात बंद करने के कारण की बात करे तो 2022 में अधिक तापमान की वजह से  गेहूँ के उत्पादन में कमी देखने को मिली और घरेलु डिमांड में बढ़ोतरी होना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना लागु होने के कारण  करीब 80 करोड़ लोगो को पाँच किलो राशन मुफ्त दिया जाता है  इसकी मुख्य वजह रही थी तो अब बात करेंगे हम 2023 की क्या इस वर्ष भी हमें गेहूँ का भाव अच्छा देखने को मिलेंगे या नहीं तो सबसे पहले हम यह जानेंगे की सरकार द्वारा इस बार MSP PRICE (न्यूनतम समर्थन मूल्य )2125 /- प्रति क्विंटल पर गेंहू की खरीद की गई  लेकिन बाहरी बाजार में हमें 2400 तक का भाव देखने को मिल रहा है इससे यह लगता है की इस वर्ष आखिरी महीने तक अच्छी तेजी देखने को जरूर मिल सकती है | 

गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24 

भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी खरीफ़ और रबी सीज़न की फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP PRICE 2023 पर की जानी है अब जानेंगे गेहूँ का समर्थन मूल्य इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2125/- रखा गया है जो की पिछले से 110 रु प्रति क्विंटल ज्यादा है |

गेहूँ का उत्पादन 2023 –

पुरे विश्व में गेहूँ का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है उसके बाद भारत गेहूँ का दूसरा बड़ा उत्पादक देश है भारत में उत्तरप्रदेश गेहूँ के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है और मध्यप्रदेश के अलावा पंजाब,हरयाणा,बिहार,राजस्थान महाराष्ट्र,पश्चिम,बंगाल राज्य भी गेहू का उत्पादन बड़ी मात्रा में करते है,2022 में गेहूँ के उत्पादन में कमी देखने को मिली थी जिसका कारण तापमान का बढ़ना रहा था पुरे देशभर में इस वर्ष गेहू का उत्पादन लगभग 11 करोड़ टन रहा है,पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 50 लाख टन ज्यादा उत्पादन की बढ़ोतरी रही है | 
यह भी ज़रूर पढ़े

Leave a Comment